णी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां 300 मीटर गहरी खाई में एक कार गिर गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दो लोग घायल हुए हैं. एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शव निकाला है. घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.
300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार: उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. सड़क हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर परिवहन विभाग जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है. पहाड़ में होने वाले सड़क हादसे जानलेवा हो जाते हैं. देहरादून जिले के त्यूणी तहसील क्षेत्र में एक और सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गम्भीर घायल हो गए.
हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल: दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के से दुर्गम और गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया. सावधानीपूर्वक खाई में उतर कर हादसे में मारे गए व्यक्ति का शव और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला. रेस्क्यू के बाद घायलों को सीएचसी त्यूणी भेजा गया.
हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम दुर्गेश चौधरी है. दुर्गेश की उम्र 39 साल बताई गई है. दुर्गेश उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले फतापुर का रहने वाला था. दो घायलों में सुनील मंडल उम्र 27 वर्ष, दिल्ली के महावीर एन्क्लेव का निवासी है. ऋषभ निवासी देहरादून शामिल हैं.
