उत्तराखंड: मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार की शाम देहरादून पहुंच गए थे. ऐसे में मनोनीत राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल को शपथ दिलाई. बीती शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था, उन्होंने इस दौरान परेड का निरीक्षण भी किया.
लोकभवन आगमन पर मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव रीना जोशी समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया था. ऐसे में मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर यानि आज सुबह 11 बजे लोकभवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली.
देवभूमि उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में आपकी नियुक्ति देवभूमि के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। पूर्ण विश्वास है कि एक मार्गदर्शक के रूप में आपके लंबे राजनीतिक… pic.twitter.com/nSsEHPH5ET
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 19, 2026
ढाल सिंह बिसेन के व्यक्तिगत जीवन और सियासी करियर की बात करें, तो उनका जन्म मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में हुआ था. वे पेशे से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के डॉक्टर के साथ एक किसान भी हैं. गौर हो कि लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज्यपाल बने रहने का नया रिकॉर्ड बना चुके हैं. उन्होंने करीबन 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. जो इससे पहले सुदर्शन अग्रवाल के नाम था.
गुरमीत सिंह ने 5 जुलाई 2026 को राजभवन (अब लोकभवन) में अपने ऑफिस में 1,755 दिन पूरे किए थे. जबकि, 6 जुलाई 2026 को वे ऑफिशियली पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर उत्तराखंड के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले राज्यपाल बने थे. अब उनकी जगह ढाल सिंह बिसेन को नया राज्यपाल बनाया गया है.
